Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस को चकमा देकर जेल जाते समय आरोपी वसीक फरार, मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Bureau Report

सुल्तानपुर ब्रेकिंग

पुलिस को चकमा देकर जेल जाते समय आरोपी वसीक फरार, मचा हड़कंप

Advertisement Box

मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार

सुल्तानपुर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। धनपतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी वसीक पुत्र इत्तेखार को कोर्ट के आदेश के बाद जिला कारागार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल मोड़ के पास आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि वसीक को धनपतगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर दीवानी न्यायालय में पेश किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उसे जिला कारागार ले जा रही थी। जेल मोड़ के पास मौका पाकर आरोपी पुलिस वाहन से कूद गया और देखते ही देखते मौके से भाग निकला।
आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली और धनपतगंज पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
वसीक धम्मौर थाना क्षेत्र के देहली मुबारकपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह पुलिस अभिरक्षा से किस तरह भागने में सफल हुआ।
फिलहाल पुलिस टीमें संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही हैं।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें