Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेल मैदान में दिखा दमखम, आरके सनशाइन एकेडमी में येलो हाउस का कबड्डी और ब्लू हाउस का क्रिकेट पर कब्जा

Author Image
Written by
Bureau Report
  1. खेल मैदान में दिखा दमखम, आरके सनशाइन एकेडमी में येलो हाउस का कबड्डी और ब्लू हाउस का क्रिकेट पर कब्जा
    UP times samachar
    महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
    महराजगंज जनपद के आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच देखने को मिला। विद्यालय परिसर में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
    कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 27-11 से, जबकि येलो हाउस ने रेड हाउस को 21-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में येलो हाउस और ब्लू हाउस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 22-18 से शिकस्त देकर कबड्डी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
    खो-खो प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में येलो हाउस विजेता रहा।
    क्रिकेट प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पहले लीग मुकाबले में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को नौ विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को सात विकेट से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला ब्लू हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस को पांच रन से पराजित कर क्रिकेट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
    प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल खेलों का उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को इस वर्ष की राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” का संदेश भी दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं सलीम अली, समसुद्दीन, सचिन चौधरी, नूर मोहम्मद, शिवम शर्मा, सुचिंद्रम पटेल, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अश्विनी, रजनी उपाध्याय, सुनीता, सालेहा, रितु, अमृता, शिवांगी, विजेता सहित समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें