पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर चालक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला 25/26 अगस्त 2026 की रात का है। एक्सप्रेसवे के 126 किलोमीटर पर गाजीपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाली साइड में एक एसी कंटेनर *नंबर JM 01 AK 5262* खड़ा था।
कंटेनर चालक *ओम प्रकाश पुत्र देविंदर*, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है, ने अपने ही कंटेनर में मैदान की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।





















