Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारा-रबी-उल-अव्वल को लेकर बल्दीराय क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

Author Image
Written by
Bureau Report

बारा-रबी-उल-अव्वल को लेकर बल्दीराय क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

सुल्तानपुर/बल्दीराय। बारा-रबी-उल-अव्वल के अवसर पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के पारा चौराहा, इब्राहिमपुर समेत आसपास के कई गांवों और कस्बों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शिरकत कर रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रमों में उलेमा और वक्ताओं द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत और उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। वक्ताओं ने लोगों से पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की बताई हुई शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने, जरूरतमंदों की मदद करने, आपसी भाईचारा कायम रखने और समाज में अमन-शांति बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रमों के दौरान नातिया कलाम, तकरीर और सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ पर आधारित प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों और युवाओं द्वारा भी उत्साह के साथ नात और तकरीर पेश की जा रही है। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम होते ही आयोजन स्थल रोशनी से जगमगा उठते हैं।

कार्यक्रमों में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भी भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं प्रशासन और पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और पुलिस कर्मियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें