सुल्तानपुर ब्रेकिंग: नहर में कूदी युवती, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
मो. अली, ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
बल्दीराय, सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना पुल पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने शारदा सहायक खंड-16 नहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते हुए राहगीरों ने देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
युवती की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। गोताखोर नहर में उतरकर युवती की तलाश में जुटे हुए हैं। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मथाना पुल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। युवती के नहर में छलांग लगाने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा युवती की पहचान और उसके नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल गोताखोरों की टीम नहर में युवती की तलाश कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। युवती के बरामद होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





















