Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक, डीआईजी ने दिए सतर्कता के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक, डीआईजी ने दिए सतर्कता के निर्देश

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुलतानपुर यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

सुलतानपुर। आगामी रक्षाबंधन, बारावफात एवं दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, प्रभावी पुलिस गश्त और चेकिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें