Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विदेश भेजने के नाम पर नेपाली नागरिकों से ठगी, भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय है बड़ा गिरोह

Author Image
Written by
Bureau Report

विदेश भेजने के नाम पर नेपाली नागरिकों से ठगी, भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय है बड़ा गिरोह

नौतनवा / सोनौली (महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह भारत में बैठकर नेपाल के नागरिकों को अपने जाल में फंसा रहा है। अब तक सैकड़ों नेपाली नागरिक इसके शिकार हो चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक इस गिरोह के सरगना ने नौतनवा, सोनौली, सिद्धार्थनगर, ककरहवा, लोटन और अलीगढ़वा में अपना ठिकाना बना रखा है। ये लोग सीमावर्ती इलाकों में एजेंटों के जरिए नेपाल के युवाओं को संपर्क करते हैं। उन्हें यूरोप, खाड़ी देशों और कनाडा जैसे देशों में अच्छी नौकरी और कम खर्च में वीजा दिलाने का झांसा दिया जाता है।ठगी का तरीका बेहद शातिराना है। पहले नेपाली नागरिकों को विश्वास में लिया जाता है, उनसे पासपोर्ट और मोटी रकम एडवांस के रूप में ले ली जाती है। उसके बाद फर्जी वीजा, फर्जी टिकट थमाकर या फिर महीनों तक दौड़ाते हुए रकम हड़प ली जाती है। पीड़ित जब वापस अपने पैसे मांगने भारत आते हैं तो उन्हें धमकाकर भगा दिया जाता है।बताया जा रहा है कि नौतनवा में बैठा इस गिरोह का सबसे बड़ा सरगना खुद कई देशों की यात्रा कर चुका है और उसी अनुभव का हवाला देकर लोगों को झांसे में लेता है। सीमा के दोनों तरफ उसका नेटवर्क फैला हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से भारत-नेपाल के आपसी संबंधों पर भी असर पड़ रहा है और सीमा पर भारत की छवि खराब हो रही है। पीड़ितों ने नेपाल प्रशासन से भी शिकायत की है, लेकिन गिरोह भारत में होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सीमा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और लोगों ने पुलिस-प्रशासन से इस अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Box

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें