ईवीएम से स्कूल कैबिनेट चुनाव में लोकतंत्र का पाठ, रेहान आलम और दृष्टिका दुबे बने हेड ब्वाय-हेड गर्ल
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर महराजगंज में मंगलवार को स्कूल कैबिनेट चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहली बार ईवीएम मशीन से हुए चुनाव में रेहान आलम ने 134 मत प्राप्त कर हेड ब्वाय और दृष्टिका दुबे ने 162 मत पाकर हेड गर्ल का पद हासिल किया। चुनाव में विद्यालय का कुल मतदान प्रतिशत 68.60 रहा।
चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में पिछले एक सप्ताह से खासा उत्साह देखने को मिला। हेड ब्वाय पद के लिए उज्जवल पटवा को पेन, रेहान आलम को ईगल और अनुराग शर्मा को सूरज चुनाव चिह्न मिला था। वहीं हेड गर्ल पद के लिए दृष्टिका दुबे को डेरी मिल्क चॉकलेट, आयशा को स्टार और सिमरन पटेल को चींटी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था। प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के बीच जमकर प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक रामप्रीत गुप्ता, जिला महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल रघुनाथ गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय सिंह, प्रबंधिका एवं सदर ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप तथा प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता की मौजूदगी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों को बैज एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ईवीएम के माध्यम से मतदान किया और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
तकनीक और लोकतंत्र का अनूठा संगम
विद्यालय के शिक्षक शिवम शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों आकाश गुप्ता, निखिल गुप्ता, अनमोल मिश्रा और प्रिंस अग्रहरि आदि ने ईवीएम मशीन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की। विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर ईवीएम तैयार करने वाली टीम का उत्साहवर्धन किया।
परिणाम घोषित होने के बाद हेड ब्वाय रेहान आलम और हेड गर्ल दृष्टिका दुबे को अतिथियों ने बैज लगाकर सम्मानित किया और विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख दी।
मॉनिटर और कैप्टन भी चुने गए
चुनाव के बाद कक्षा यूकेजी से 12वीं तक हेड मॉनिटर, वॉइस मॉनिटर और लैंग्वेज मॉनिटर चुने गए। यूकेजी में अशोक, अनया गुप्ता और ऋतिक मद्धेशिया को क्रमशः हेड, वॉइस एवं लैंग्वेज मॉनिटर बनाया गया। कक्षा एक में इरशाद, शिवांश तिवारी और अनामिका गुप्ता, कक्षा दो में विष्णु, श्रद्धा और कार्तिकेय पटेल, कक्षा तीन में मोहम्मद अनस, श्रेया पांडेय और अयान हसन को जिम्मेदारी दी गई।
कक्षा चार में अरनव पटेल, सूर्यांश यादव और रूपम मद्धेशिया, कक्षा पांच में दिव्यांशु, श्रेया और अंश, कक्षा छह में अंश पटेल, शालिनी प्रजापति और उजमा टुफेल, कक्षा सात में आईफा खातून, अर्सलान सिद्दीकी और विवेक गुप्ता को क्रमशः हेड, वॉइस एवं लैंग्वेज मॉनिटर चुना गया।
इसी क्रम में कक्षा आठ में सृष्टि मद्धेशिया, आदित्य कुमार गुप्ता और शौर्य पांडेय, कक्षा नौ में उत्कर्ष पटेल, देवव्रत चौहान और कार्तिक शर्मा, कक्षा 10 में प्रिंस अग्रहरि, दिव्या वर्मा और हिमांगिनी सूर्या, कक्षा 11 में आकाश गुप्ता, अनामिका गुप्ता और सलोनी गुप्ता तथा कक्षा 12 में कार्तिक वर्मा, अभिषेक निषाद और आराध्या शर्मा को क्रमशः हेड, वॉइस एवं लैंग्वेज मॉनिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय में वॉलंटियर, हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन का भी चयन किया गया। नैंसी गुप्ता को असिस्टेंट हेड गर्ल और उज्जवल पटवा को असिस्टेंट हेड ब्वाय बनाया गया। चयनित विद्यार्थियों को बैज लगाकर उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।
कर्तव्य और अनुशासन को बताया नेतृत्व की पहली सीढ़ी
मुख्य अतिथि रामप्रीत गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में कराया गया चुनाव लोकतंत्र की प्रक्रिया और नियमों को समझने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महराजगंज की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है और यहां के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि रघुनाथ गुप्ता ने कहा कि हेड ब्वाय और हेड गर्ल का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। अजय सिंह ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस विश्वास के साथ अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया है, चयनित विद्यार्थियों को उस विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान और तकनीक ने शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों को व्यापक बनाया है। अब महराजगंज जैसे तराई क्षेत्र के विद्यार्थी भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश के बड़े शहरों के विद्यार्थियों के समान अध्ययन सामग्री और अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चयनित हेड ब्वाय, हेड गर्ल, मॉनिटर, कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं सलीम अली, समसुद्दीन, नूर मोहम्मद, शिवम शर्मा, सुचिंद्रम पटेल, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सचिन चौधरी, रजनी, सलेहा, विजेता, शशि, सुनीता, दीपशिखा, रितु, शिवांगी समेत विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।





















