वारंटी पर चौक पुलिस का शिकंजा,फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Up times samachar
महराजगंज। उमेश चौरसिया
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस लगातार वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम खलवापुर क्षेत्र में दबिश देकर वारंटी अभियुक्त धर्मेंद्र प्रजापति (40 वर्ष) निवासी कोतवा, थाना चौक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0सं0 8937/22 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस अभियान में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल विश्वनाथ पासवान की भूमिका सराहनीय रही।





















