Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरिहरपुर में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

हरिहरपुर में महिलाओं को
सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में सोमवार को मिठौरा विकासखंड के हरिहरपुर स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अंबेडकर सहायता समूह की महिलाओं एवं समूह सखी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वे स्वयं तथा अपने परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इसके साथ ही महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खानपान, गर्मी एवं तेज धूप से बचाव तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1930, 1076, 181, 102, 108 एवं 112 की उपयोगिता बताते हुए इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं और उनके परिवार इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समूह की कोषाध्यक्ष पूनम देवी, सदस्य शकुंतला देवी, समूह सखी लक्ष्मीना, केशवंती सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box