Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मंडल स्तरीय पत्रकारों का लगा जमघट

Author Image
Written by
Bureau Report

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मंडल स्तरीय पत्रकारों का लगा जमघट

अमर सृष्टि के सौजन्य से हुआ स्मारिका का भव्य विमोचन

Advertisement Box

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

सुल्तानपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन एवं अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित स्मारिका विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल स्तरीय पत्रकारों का जमघट देखने को मिला।
*अमर सृष्टि के प्रधान संपादक एवं जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबरन पीजी कॉलेज, जयसिंहपुर के प्रबंधक अजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. ए.के. सिंह रहे, जबकि तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दूबेपुर अखिलेश प्रताप सिंह “डिंपल भैया” तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका और जनहितकारी पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर ,अमेठी सहित विभिन्न जनपदों से आए मंडल स्तरीय पत्रकारों का जमघट लगा रहा। पत्रकारों ने समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्य पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box