**5 जून को योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर पडियाताल मंदिर में भव्य आयोजन, हियुवा की बैठक में बनी रूपरेखा*
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी/नौतनवा, महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर 5 जून को हिंदू युवा वाहिनी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर रविवार को पडियाताल मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई और अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पाण्डेय ने कहा कि
“परम पूज्य महाराज जी का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। पडियाताल मंदिर की पावन भूमि से सामाजिक समरसता का संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा। सभी कार्यकर्ता तन मन से जुट जाएं। सुंदरकांड पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, पौधा वितरण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे और समरसता भोज के माध्यम से हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करेंगे। शाम को नौतनवा में 1001 दीप प्रज्वलन और गंगा आरती के साथ ‘एक दीप योगी के नाम’ कार्यक्रम महाराज जी के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के लिए होगा। यह आयोजन हर सनातनी के लिए गौरव का विषय है।”कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने जानकारी दिया कि 5 जून को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पडियाताल मंदिर पर सुंदरकांड पाठ, सामाजिक समरसता भोज एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद देर शाम नौतनवा में 1001 दीप प्रज्वलन, गंगा आरती, प्रसाद वितरण तथा ‘एक दीप योगी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।बैठक में राधेश्याम गुप्ता, पूर्व ब्लाक संयोजक हिंदू युवा वाहिनी जगदीश सहानी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामबचन साहनी, ग्राम प्रधान शेषमन सहानी गणेश रौनियार अर्जुन वरुण भग्गन चौहान कृष्ण कुमार पांडे बैजनाथ गोड आदि लोग मौजूद रहे।





















