**चोरी के मामले का निचलौल पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*
*मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी, चोरी का पंपिंग सेट व नकदी बरामद
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी/महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना निचलौल पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी थाना निचलौल पर दर्ज मु0अ0सं0 141/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक पंपिंग सेट, भारतीय मुद्रा 2,520 रुपये तथा नेपाली मुद्रा 310 रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर (58 वर्ष) पुत्र पीर मोहम्मद तथा नन्दलाल यादव (45 वर्ष) पुत्र बदरी यादव, दोनों निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, आरक्षी शुभम वर्मा, आरक्षी राजन कुमार तथा आरक्षी संतोष कुमार गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















