Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बागापार चौराहे पर आवारा सांडों का आतंक, हादसों की आशंका बढ़ी

Author Image
Written by
Bureau Report

बागापार चौराहे पर आवारा सांडों का आतंक, हादसों की आशंका बढ़ी
—- 20 दिन पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के विकासखंड सदर क्षेत्र के बागापार चौराहे पर आवारा सांडों और छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। व्यस्त बाजार और मुख्य मार्ग होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर खुलेआम घूम रहे सांड लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सदर को लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई थी। शिकायत के दौरान आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बागापार चौराहे पर दिनभर सांडों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार ये पशु आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच जाती है। सड़क पर अचानक आ जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर बागापार चौराहे और आसपास के क्षेत्रों से आवारा सांडों तथा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में नहीं भेजा गया, तो क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण छुट्टा पशुओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इस संबंध में प्रभारी सदर खण्ड विकास अधिकारी पी डी रामदरश चौधरी से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box