पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को नौतनवा पुलिस ने दबोचा
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नौतनवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 107/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नसीम पुत्र मोकिम निवासी ग्राम बैजनाथपुर चरका, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 21 वर्ष है तथा वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अड्डा बाजार उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल उधमनाथ सिंह एवं कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।





















