Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं को साइबर सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

महिलाओं को साइबर सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
Up times samachar
महराजगंज।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने कस्बा नौतनवा में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 एवं 1930 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक से दूरी बनाए रखने तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और कानून द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग करने की अपील की।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box