बकरीद को लेकर बल्दीराय पुलिस अलर्ट, वलीपुर बाजार में पीएसी संग किया फ्लैग मार्च
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
बल्दीराय/ सुल्तानपुर
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बल्दीराय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। बुधवार को थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वलीपुर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे ने भारी पुलिस बल एवं पीएसी जवानों के साथ वलीपुर बाजार में पैदल फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी और पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में भरोसे का माहौल बना रहा।





















