Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर याद किए गए स्व. बाबू बालेश्वर लाल

Author Image
Written by
Bureau Report

ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर याद किए गए स्व. बाबू बालेश्वर लाल
ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने वाले महान व्यक्तित्व को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Up Times Samachar

Advertisement Box

नौतनवा/महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि बुधवार को नौतनवा स्थित दिव्या नगर कॉलोनी में श्रद्धा, सम्मान एवं भावपूर्ण वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, संगठन पदाधिकारी एवं कलमकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. बाबू बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें ग्रामीण पत्रकारिता का मजबूत स्तंभ बताया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल ने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया, जब गांव और कस्बों में कार्यरत पत्रकारों को अपनी बात रखने के लिए कोई सशक्त मंच उपलब्ध नहीं था। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना कर पत्रकारों को पहचान, सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। आज यह संगठन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बन चुका है तथा देश के अन्य राज्यों में भी लगातार विस्तार कर रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने पत्रकारों को सत्ता और प्रशासन के दबाव से ऊपर उठकर समाज की आवाज बनने की प्रेरणा दी। उनके विचार, संघर्ष और कार्यशैली आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

हर वर्ष 27 मई को उनकी पुण्यतिथि को “ग्रामीण पत्रकारिता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में तहसील प्रभारी अम्बिका चौबे, उपाध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी, कार्यकारिणी मंत्री दिनेश मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box