*मालीपुर में चोरों का जमघट! रात 2 बजे घर में घुसकर लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और नकदी लूटे!*
अंबेडकरनगर।
एक तरफ थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं।
तो दूसरी तरफ चोरों ने एक बार फिर मालीपुर थाना क्षेत्र में
अपनी काबिलियत का पैमाना छलकाया है।
कजरी नंदापुर गांव में विगत शुक्रवार रात करीब दो बजे ,
चार चोरों ने एक परिवार के घर में घुसपैठ करके ,
करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए ।
पीड़ित अनुज कुमार चौहान ने मालीपुर थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में बताया कि
चारों युवा चोरों ने अपने चेहरे ढककर उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ बेखौफ लूटपाट किया।
सभी चोर 20 से 30 वर्ष की उम्र के बीच बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।
और मामले में संयोग ही है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्या ने बताया कि
इस घटना को गंभीरता से लिया गया है ।
जबकि बाकी तमाम घटनाओं को वे बिलकुल गंभीरता से नहीं लेते ।
ग्राम देवरहा की विधवा कैशरी बानो दुराचार और हत्याकांड
इसकी एक बहुत बड़ी नजीर है।
यहां तक की बढ़िया रिश्वत अगर मिल जाए तो
स्वतंत्र कुमार मौर्य जघन्य हत्या को भी आत्महत्या तक बता देते हैं।
ना जांच ना जिरह ना बहस बस फैसला ऑन स्पॉट ।
और रिश्वत का धन साहब जी बड़ी ईमानदारी से ‘सही जगह तक, बांट देते हैं!
ताकी बाहरी टेंशन न रहे।
कजरी नंदापुर में भी अगस्त 2025 में भी चोरी हुई थी,
जहां श्री नारायण के घर से सोने-चांदी के गहने और
20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे।
इसी थाना क्षेत्र के भिसवा चितौना गांव में सितंबर 2025 में हुई थी चोरी,
क्षेत्र में ट्यूबवेल्स के मोटर, मोटर साइकिलें और
अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं भी आए दिन आमतौर पर होती रही हैं,
जिनमें पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं।
जबकि सैरपुर गांव से मोटरसाइकिलें बरामद तो हुई ।
उसे मालीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही थी।
लेकिन सूत्र बताते हैं कि नट बस्ती के चोरों को दो-तीन तोड़ में,
साढ़े चार लाख रुपए तक की रिश्वत चढ़ानी पड़ी थी ।
मालीपुर पुलिस ने उसमें भी बढ़िया माल कमाया था।
इधर हाल के महीनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,
जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
आम जनता में एक विश्वास बनता जा रहा है कि
अगर रिश्वत देने के लिए आपके पास धन है तो हर जुर्म जायज़ माना जाएगा ?
मालीपुर में ध्वस्त कानून व्यवस्था भले हो,
लेकिन थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं।
समीक्षा मिश्रा
ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार अंबेडकर नगर





















