Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लूट की घटना कारित करने वाले 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

लूट की घटना कारित करने वाले 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के नेतृत्व में चोरी, लूट, नकबजनी के अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25/26.05.2026 की रात्रि में थाना स्थानीय पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3) BNS व मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 की लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण नेमपुर की तरफ से कुन्दाभैरोपुर की तरफ जा रहे है मुखबिर की सूचना पर कुन्दाभैरोपुर के पास से 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 व्यक्तियो को रोकने का इशारा किया जिस पर मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमे आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमे 1.संगम पुत्र पप्पू उर्फ प्रमोद निवासी छितम पट्टी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के दाहिने पैर में घूटने के नीचे गोली लगी तथा 2. हेमू उर्फ हेमचन्द्र पुत्र हीरालाल गौतम निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के बाये पैर के घुटने के नीचे लग गयी जो मौके पर गिर पडे तथा शेष 02 अभियुक्तगण 3. राजू उर्फ राजीव पुत्र राजाराम गौतम, 4.मुकेश पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ग्राम पलिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ पकड लिया गया । *पकडे गये अभियुक्त संगम के पास एक अदद तमंचा .315 बोर व जिसमे नाल मे एक खोखा कारतूस फंसा हुआ व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा अभि0 हेमू उर्फ हेमचन्द्र के पास एक अदद तमंचा .315 बोर व जिसमे नाल मे एक खोखा कारतूस फंसा हुआ व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । तथा अभियुक्तगण के पास से लूट के कुल 7000/- रूपये बरामद हुए। घायल अभियुक्तगण का इलाज जिला चिकित्सालय सुलतानपुर मे चल रहा है । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 119/2026 व मु0अ0सं0 120/2026 में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । तथा पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्ट विवरण – अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा दिनांक 22 मई को और 24 मई को थाना अखंडनगर क्षेत्र में इनके द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी । लूट की घटना कारित करने के लिए ये किसी ई-रिक्शा को बुक किये, उसको सुनसान स्थान पर देखकर उसके पैसे और उसके मोबाइल लूट लिये थे । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3) BNS बनाम अज्ञात व मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना का अनावरण करके बुए आज दिनांक 26.05.2026 कोगिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त :
1.संगम पुत्र पप्पू उर्फ प्रमोद निवासी छितम पट्टी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
2.हेमू उर्फ हेमचन्द्र पुत्र हीरालाल गौतम निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष
3.राजू उर्फ राजीव पुत्र राजाराम गौतम निवासी ग्राम पलिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष
4.मुकेश पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ग्राम पलिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष

बरामदगीः-

1. अभियुक्त संगम के पास से 2000/- रू0 अभि0 हेमू के पास से 2000/- रू0, अभि0 मुकेश पाल के से 1500/- रू0 , अभि0 राजू उर्फ राजीव के पास से 1500 रू0 कुल 7000/- रूपये नगद
2. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर जिसकी नाल मे एक खोखा कारतूस फंसा हुआ व एक अदद जिन्दा कारूतस .315 बोर बरामद अभियुक्त संगम के पास से
3. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर जिसकी नाल मे एक खोखा कारतूस फंसा हुआ व एक अदद जिन्दा कारूतस .315 बोर बरामद अभियुक्त हेमू उर्फ हेमचन्द्र के पास से
4. घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 प्लसर अपाचे बिना नम्बर प्लेट के व एक अदद मो0सा0 सुपर स्पेलंडर बिना नम्बर प्लेट के

*अपराधिक इतिहास –*
1. अभियुक्त हेमू उर्फ हेमचन्द्र पुत्र हीरालाल गौतम निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
1. मु0अ0सं0 11/2021 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 284/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 394/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 416/2023 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
5. मु0अ0सं0 219/2024 धारा 303(2), 317(2) भा0न्या0सं0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
6. मु0अ0सं0 62/2026 धारा 109, 118(1), 131, 190, 191(2), 191(3) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
7. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3)/317(2) BNS थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
8. मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
9. मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर

2. संगम पुत्र पप्पू उर्फ प्रमोद निवासी छितम पट्टी थाना सरपतहा जनपद जौ* नपुर
1. मु0अ0सं0 304/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 219/2024 धारा 303(2), 317(2) भा0न्या0सं0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 337/2024 धारा 296 भा0न्या0सं0 थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3)/317(2) BNS थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
5. मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
6. मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर

3. राजू उर्फ राजीव पुत्र राजाराम गौतम निवासी ग्राम पलिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर*
1. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3)/317(2) BNS थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
2. मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
3. मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर

4. मुकेश पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ग्राम पलिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर*
1. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4)/351(3)/317(2) BNS थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
2. मु0अ0सं0 120/26 धारा 309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
3. मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर
4.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा
2. उ0नि0 श्री कन्हैया कुमार पाण्डेय
3. उ0नि0 विनय कुमार सिह
4. हे0का0 अनिल मौर्या,
5. हे0का0 कमलसेन
6. का0 चन्दन यादव
7. का0 धर्मेन्द्र कुमार
8. रि0का0 गजेन्द्र लोधॉ
9. रि0का0 सोनू धाकड़
10. रि0का0 अनूप कुमार यादव
11. रि0का0 योगेश उदासी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box