Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धोपाप में डीएम व एसपी ने दशहरा की तैयारियों का लिया जायजा डीएम व एसपी ने स्नान घाट,चेंजिंग

Author Image
Written by
Bureau Report

धोपाप में डीएम व एसपी ने दशहरा की तैयारियों का लिया जायजा डीएम व एसपी ने स्नान घाट,चेंजिंग

रूम,सीसीटीवी,नाव-गोताखोर एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएं परखीं
डीएम बोले,मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से प्यार से पेश आएं अधिकारी-कर्मचारी

Advertisement Box

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

लंभुआ,सुल्तानपुर। गंगा दशहरा पर्व को देखते हुए रविवार को डीएम इंद्रजीत सिंह एवं एसपी चारू निगम ने पौराणिक तीर्थ स्थल धोपाप धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
घाट की साफ-सफाई,स्नान घाट,महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम,पानी, शौचालय,पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे व रूट डायवर्जन के बारे में मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्यार से पेश आएं और स्वयं भी सभी सुविधाओं की जानकारी रखते हुए श्रद्धालुओं को भी अवगत करवाएं।
डीएम ने मेले में चिकित्सा व्यवस्था, नाव,एनडीआरफ और गोताखोरों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेले में अगर अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस के जवान सक्रिय रहेंगे तो हम लोग किसी भी दुर्घटना का सामना कर सकते हैं और लोगों को दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु परेशान न हों, इसके लिए गंभीर रहना होगा।
इस दौरान एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह,एसडीएम प्रीति जैन,सीओ ऋतिक कपूर,तहसीलदार प्रांजल तिवारी,नायब तहसीलदार अभयराज पाल समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
26 मई को गंगा दशहरा पर धोपाप धाम में गोमती नदी में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box