आगामी त्योहारों को लेकर वलीपुर चौकी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, नवागत चौकी इंचार्ज ने संभाली कमान
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर चौकी में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नवागत चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे द्वारा कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय संभ्रांत लोगों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया गया। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक के उपरांत चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे ने क्षेत्रीय पत्रकारों से भी वार्ता की और अपना परिचय देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन की समस्याओं को सुनकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना रहेगा। शांत स्वभाव, व्यवहार कुशलता एवं सजग कार्यशैली के साथ उन्होंने भरोसा दिलाया कि वलीपुर चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों एवं उपस्थित लोगों ने भी नवागत चौकी इंचार्ज का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।





















