Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नौतनवा थाना में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश, बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नौतनवा थाना में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश, बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक
Up times samachar
महराजगंज/नौतनवा। सम्पादक अम्बिका दत्त/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार को नौतनवा थाना परिसर में विशेष “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नौतनवा थाना की मिशन शक्ति टीम एवं महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में महिलाएं बिना किसी भय के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं, जहां उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्मेलन में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘कन्या सुमंगला योजना’ समेत विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही नौतनवा थाना क्षेत्र में सक्रिय एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला पुलिस टीम ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box