सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना मे वन विभाग की बड़ी कार्यवाही लकड़ी और ट्रैक्टर किया सीज
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर जिले के थाना कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा बहलोलपुर में वन माफिया पर चला वन विभाग का हंटर, प्रतिबंधित तीन महुआ के पेड़ काटते हुए प्रावर्तक दल( उड़न दस्ता) द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही से वन माफिया में मचा हड़कंप,
क्षेत्र के वन माफिया करम अली वाहिद अली उर्फ आईडी के द्वारा क्षेत्र में कई दिनों से प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे थे, स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के उच्च अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया जिसमें प्रवर्तक दाल (उड़न दस्ता) टीम के अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन माफिया की धर पड़कर प्रतिबंधित लकड़ी के साथ ट्रैक्टर को भी मौके पर पड़कर चीज किया और अपने साथ वन विभाग के ऑफिस को ले गए
एसडीओ वन विभाग अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबंधित पेड़ काटने पर यह कार्यवाही की जा रही है, क्षेत्र में वन माफिया द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर लकड़ी और ट्रैक्टर सहित जप्त कर विभाग को सौंप दिया गया
वन विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र के वन माफिया में दहशत एवं हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम है |





















