Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर एसपी सख्त, बैठक में दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर एसपी सख्त, बैठक में दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
जनपद में लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में समस्त विवेचकगणों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले की स्थिति, विवेचना की गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित विवेचनाओं को शीघ्रातिशीघ्र निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
बैठक में उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान गवाहों और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा जांच में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे मामलों का निष्पक्ष और मजबूत निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी विवेचक अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना ही न्याय प्रक्रिया की मजबूत आधारशिला है, इसलिए सभी अधिकारी मामलों के निस्तारण में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें