Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतिम मतदाता सूची जारी, छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं अपना नाम

Author Image
Written by
Bureau Report

अंतिम मतदाता सूची जारी, छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं अपना नाम
— विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 के बाद 10 अप्रैल को प्रकाशित हुई सूची,बीएलओ से संपर्क करने की अपील
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जारी सूची के माध्यम से क्षेत्र के सभी पात्र नागरिक अब अपने नाम की जांच कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम पंजीकृत करा सकता है।
इस संबंध में मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा अर्नहवा की हल्का लेखपाल शिल्पी केशरी तथा बीएलओ अशोक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। ऐसे में सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी सुविधा अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी का नाम सूची से छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसे समय रहते सुधरवाया जा सकता है।
बीएलओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक फॉर्म भर सकते हैं, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत किया जा सके।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें