Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति के तहत स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति के तहत स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/उप संपादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा,अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम ने छात्राओं और महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,सखी वन स्टॉप सेंटर,पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी,छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में वे बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने बाल विवाह,दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाते हुए लोगों से इन बुराइयों को खत्म करने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग करना है, ताकि समाज में सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण किया जा सके।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें