Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर बच्चा स्कूल जाए का संदेश लेकर छात्रों की जागरूकता रैली,शिक्षा के प्रति जगाई अलख

Author Image
Written by
Bureau Report

हर बच्चा स्कूल जाए का संदेश लेकर छात्रों की जागरूकता रैली,शिक्षा के प्रति जगाई अलख
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे“स्कूल चलो अभियान”को सफल बनाने के उद्देश्य से स्थानीय दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज,चौक बाजार के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से निकली इस रैली को प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ठेकी चौराहा और चौक छावनी होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए”, “शिक्षा से ही विकास संभव”और “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया”जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.हरिन्द्र यादव ने कहा कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाला ‘स्कूल चलो अभियान’ इस संकल्प का प्रतीक है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, तभी “विकसित उत्तर प्रदेश” का सपना साकार हो सकेगा।
रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के महत्व तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालयी शिक्षा की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें