Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमान जन्मोत्सव पर पनेवा पनेई में उमड़ी आस्था की लहर,पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया हलवा-चना प्रसाद

Author Image
Written by
Bureau Report

हनुमान जन्मोत्सव पर पनेवा पनेई में उमड़ी आस्था की लहर,पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया हलवा-चना प्रसाद
— वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र-317 की जनता के सुख-समृद्धि, शांति और अमन-चैन के लिए हनुमान जी से की प्रार्थना
Up Times Samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
बृहस्पतिवार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पनेवा पनेई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के चरणों में मत्था टेका और सिसवा विधानसभा क्षेत्र-317 की सम्मानित जनता के लिए अमन-चैन,सुख-समृद्धि और समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस,सेवा और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा,परस्पर प्रेम और सद्भाव का संचार होता है।
पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर सुधाकर पटेल,अश्वनी पटेल, जितेंद्र पटेल, शंभू, छोटेलाल, गजेंद्र मधेशिया, शैलेन्द्र गुप्ता, परवेश पाण्डेय, संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहयोग किया और भगवान हनुमान से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें