Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगों से सावधान सिंह खाद भंडार के दुकानदार का मोबाइल हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

Author Image
Written by
Bureau Report

साइबर ठगों से सावधान सिंह खाद भंडार के दुकानदार का मोबाइल हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
—- व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज से ठगी की कोशिश,दुकानदार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
करमहवा,नौतनवा । संपादक अम्बिका दत्त चौबे
नौतनवा क्षेत्र के करमहवा कस्बे में साइबर ठगों द्वारा एक दुकानदार का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ठग दुकानदार के व्हाट्सएप नंबर से अलग-अलग लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार करमहवा स्थित सिंह खाद भंडार के संचालक का मोबाइल फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैकर उनके व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल करते हुए परिचितों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर तत्काल पैसों की मांग कर रहे हैं।
दुकानदार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनका मोबाइल पूरी तरह हैक हो चुका है और फिलहाल वह इसके नियंत्रण में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हैकर उनके नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं, जिससे लोगों के साथ ठगी होने की आशंका है।
पीड़ित दुकानदार ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उनके मोबाइल नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज या पैसों की मांग पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का पैसा न भेजें।
उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है,ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में न आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisement Box
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें