Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान के तहत पकड़ी गांव में महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बाल विवाह व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

मिशन शक्ति अभियान के तहत पकड़ी गांव में महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बाल विवाह व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
महिला थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकड़ी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, बाल अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा तथा साइबर अपराध जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही उन्हें नए कानूनों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं तत्काल महिला हेल्पलाइन 181,महिला पावर लाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकती हैं।
पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा शासन की प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाकर उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें