आरके सनशाइन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
जनपद महराजगंज के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के विशाल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट,नगर पालिका परिषद महाराजगंज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर शांति शरण मिश्र,विज्ञान क्लब के जिला संयोजक एवं सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय, आत्माराम गुप्त,व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल, बालाजी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक राजीव मद्धेशिया, विद्यालय के संरक्षक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत पांडेय,सह जिला संघचालक भागवत सिंह,दुर्गेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलजीत सिंह, बृजेंद्र पटेल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, मृत्युंजय धामिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों के विद्यालय आगमन पर मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्य के साथ विद्यालय की मेधावी छात्राएं एवं छात्र हिमांगिनी सूर्या, सौम्या मिश्रा, अवनींद्र गुप्ता और नितिन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शक तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। “बैक बेंचर्स मिक्स कॉमेडी एंड डांस” प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत लुंगी डांस, हॉरर डांस, गरबा, झूमर, बुमरो और शिव तांडव नृत्य ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के जीवन संघर्ष और सफलता पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति भी विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि कोई भी विद्यार्थी पूरे मन और लगन से अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करे तो सफलता निश्चित है।
विशिष्ट अतिथि जनार्दन प्रसाद गुप्त ने कहा कि जीवन की मजबूत नींव बचपन में ही रखी जाती है, इसलिए बच्चों को प्रारंभ से ही अनुशासन और मेहनत को अपनाना चाहिए। वहीं डॉ. बलराम भट्ट ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों और अतिथियों को जलपान व रिफ्रेशमेंट भी कराया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और मनोबल बढ़ा। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सलीम अली, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुचिंद्रम पटेल, रामानुज पटेल, समसुद्दीन, मोहम्मद तारिक, अरुण पटेल, प्रवीन, महेश, किरण मिश्रा, रजनी उपाध्याय, रुचिका, अनुष्का, शालेहा, ज्योति, श्वेता, अंशिका, सुनीता, तृप्ति, मनीता, पूनम सहित सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।





















