Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनोनीत सभासदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान

Author Image
Written by
Bureau Report

मनोनीत सभासदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान
Up Times समाचार
महराजगंज | उप संपादक: उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के चौक नगर पंचायत परिसर में मंगलवार को मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त सभासद जंत्री मधेशिया, अशोक विश्वकर्मा तथा माला देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नवनियुक्त सभासदों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण तथा भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। सरकार की प्राथमिकता नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों से अपेक्षा की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय व जिम्मेदार भूमिका निभाएं।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता,पेयजल,सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें ईमानदारी,पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए,जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनकल्याण के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में चौक भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल तथा सिसवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने भी अपने संबोधन में मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा रामहरख गुप्ता,नगर पंचायत चेयरमैन संगीता देवी और चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद त्रिभुवन गुप्ता,पवन वर्मा, गोवर्धन प्रसाद,नरोत्तम प्रसाद,हरिलाल,विजय मधेशिया,रंजू देवी,प्रियंका वर्मा,रीना पांडेय,आशीष साहनी,हरिकेश बहादुर पटेल,छविनाथ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह, राकेश अग्रहरी,सुधाकर पटेल, अश्वनी पटेल,अभय चौबे, मार्कण्डेय पांडेय,रामचंद्र चौधरी,दिनेश जायसवाल, छोटे जायसवाल,मधुसूदन जायसवाल,वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव,मनोज पटेल, विजय यादव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें