Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हत्या कांड में शस्त्र सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

हत्या कांड में शस्त्र सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
बन्धुआकला पुलिस की कार्रवाई, कुड़वार व मनियारपुर के आरोपी भेजे गए जेल

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर

Advertisement Box

सुल्तानपुर ।बन्धुआकला थाना क्षेत्र में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अवैध शस्त्र उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सहरू हुसैन को अवैध शस्त्र उपलब्ध कराने के आरोप में मो. राशिद खां निवासी फिरोजपुर कला थाना कुड़वार थाना तथा ऐहतमाम अब्बास उर्फ छम्मन निवासी मनियारपुर थाना बन्धुआकला को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा .312 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा एक देशी तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. नासिर कुरैशी, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सरोज, कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र यादव, राहुल सिंह, रोहित यादव व सद्दाम हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें