Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परसा मलिक/लुठहवा जगन्नाथ वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप,

Author Image
Written by
Bureau Report

परसा मलिक/लुठहवा जगन्नाथ वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप,
— बीएलओ पर गंभीर सवाल शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं,एसडीएम बोले–जांच कर होगी कार्रवाई
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे
परसा मलिक क्षेत्र के ग्राम सभा लुठहवा के निवासी जगन्नाथ ने अपने ही गांव के बीएलओ विकास कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयार की जा रही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। जगन्नाथ का आरोप है कि बीएलओ विकास कुमार यादव मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने व घटाने का काम अपनी मर्जी से कर रहे हैं। जब इस संबंध में उनसे शिकायत की गई तो उन्होंने कथित रूप से कहा कि “हम अपने तरीके से काम करते हैं।”
पीड़ित का यह भी आरोप है कि बीएलओ का व्यवहार ठीक नहीं है और वे विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। साथ ही गांव में घूमकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की भी शिकायत की गई है।
जगन्नाथ ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत नौतनवा तहसील में की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में जब नौतनवा के उप जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें