Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बल्दीराय पुलिस की बड़ी कामयाबी 50 हजार का इनामी वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Author Image
Written by
Bureau Report

बल्दीराय पुलिस की बड़ी कामयाबी
50 हजार का इनामी वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
(यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर)

Advertisement Box

सुलतानपुर-थाना बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि बल्दीराय पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार ओर जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर के रूप में हुई।वह थाना हलियापुर से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।बताया जाता है कि 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आई थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस संबंध में थाना हलियापुर में मुकदमा दर्ज है।घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई।आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। अवैध शस्त्र बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें