Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही गया जेल

Author Image
Written by
Bureau Report

दो बच्चों की माँ से दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही गया जेल

डायल-112 का सिपाही आमिर फिरदौस खान खुद को कुंवारा बताकर कई महीनों से महिला का करता रहा यौन शोषण

Advertisement Box

एसीजेएम भाव्या श्रीवास्तव की अदालत ने जेल भेजने का दिया आदेश,चंदौली जिले का निवासी है सिपाही एएफ खान

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार

सुल्तानपुर। पति से अनबन होने के बाद दो बच्चों के साथ अलग रह रही महिला को प्रेम जाल में फंसाकर कई महीनो से दुष्कर्म करने एवं गर्भपात कराने समेत अन्य गम्भीर आरोपो से जुड़े मामले में बल्दीराय थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के सिपाही आमिर फिरदौस खान उर्फ एएफ खान को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भाव्या श्रीवास्तव की अदालत ने मामले में आरोपी सिपाही की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। बल्दीराय थाने की एक गांव की रहने वाली महिला ने बल्दीराय थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात सिपाही आमिर फिरदौस खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के आरोप के मुताबिक उनके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है और वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। आरोप के मुताबिक आरोपी सिपाही उनसे अक्सर मिलने आता था और उसने खुद को गैर शादीशुदा बताते हुए पीड़िता को शादी का झांसा देकर उनसे गत अक्टूबर महीने से दुष्कर्म करता रहा। आरोप के मुताबिक यौन शोषण की शिकार हुई महिला गर्भवती भी हो गई,जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी सिपाही ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और मारा-पीटा एवं धमकी भी दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले में चंदौली जिले के साहबगंज थाने के भोड़सर गांव के रहने वाले आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जिसकी न्यायिक रिमांड स्वीकार करते हुए अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें