14 घंटे से लापता दो किशोर मित्र,पुलिस-एसओजी की संयुक्त टीम तलाश में जुटी
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र और कोतवाली थाना क्षेत्र से दो 14 वर्षीय किशोरों के एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया है। दोनों मित्र बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। राजवीर उर्फ अंकुश वर्मा (14 वर्ष) पुत्र अनिल वर्मा निवासी- ग्राम सभा कसमरिया,थाना सिंदुरिया व आयुष पटेल (14 वर्ष)पुत्र रामकेवल पटेल निवासी–ग्राम सभा अर्नहवा,कोतवाली थाना क्षेत्र के दोनों कक्षा नौ के छात्र और घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार,बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 10 बजे तक कोई जानकारी न मिलने पर दोनों परिवारों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में लिखित तहरीर देकर पुलिस को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष पटेल पहले से राजवीर उर्फ अंकुश वर्मा के ननिहाल कसमरिया पहुंचा था,जहां से दोनों एक साथ निकले और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। समाचार लिखे जाने तक करीब 14 घंटे बीत चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए।सिंदुरिया थाना पुलिस,कोतवाली थाना पुलिस तथा एसओजी टीम
संयुक्त रूप से खोजबीन में जुटी हुई हैं। झनझनपुर चौराहे पर समय करीब दस बजे पहुंच कर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस अपने गोपनीय सूत्रों के माध्यम से भी किशोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
परिवारों में चिंता,क्षेत्र में चर्चा दोनों किशोरों के अचानक लापता होने से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है ।





















