*सपा विधायक मो. ताहिर खान ने पीड़ित परिवार को दी 21 हजार की आर्थिक मदद*
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर -इसौली सपा विधायक मो. ताहिर खान के निर्देश पर ग्राम डढ़वा निवासी स्व: रामकरन जायसवाल की पत्नी को विधायक द्वारा सहयोग धनराशि 21 हजार रुपए की भेजी गई। उक्त धन राशि को ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बल्दीराय बृजेश यादव, एलआईसी के अभिकर्ता सुरेश यादव, याकूब अली, वीर बहादुर यादव ने जा करके दिया और पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा विधायक मो.ताहिर खान सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
इस मौके पर बृजेश यादव ने कहा कि विधायक मो. ताहिर खान हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी हर संभव मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की यह कोशिश है कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण परेशान न हो।
पीड़ित परिवार ने विधायक मो. ताहिर खान और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी मदद से उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिली है ।





















