*जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण*
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुलतानपुर
जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम/वीवीपैट मशीनें लॉक के अंदर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ गण उपस्थित रहे।





















