Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिसवा बाजार में विकास को मिली नई रफ्तार, नगर पालिका बोर्ड बैठक में 29 करोड़ के प्रस्ताव पारित

Author Image
Written by
Bureau Report

सिसवा बाजार में विकास को मिली नई रफ्तार, नगर पालिका बोर्ड बैठक में 29 करोड़ के प्रस्ताव पारित

रिपोर्ट सुनील कुमार पाठक
सिसवा बाजार महाराजगंज

Advertisement Box

नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की नियत बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने की। बैठक में सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में अमृत पेयजल योजना, नगर विकास योजनाओं तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 700 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के अंतर्गत सड़कों, नालियों के निर्माण एवं नगर सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 1000 लाख रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई।
इसके अतिरिक्त राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य तथा सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए 1200 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 9400 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 9500 लाख रुपये के अनुमानित व्यय के बजट प्रस्ताव को भी पारित किया गया।साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए निकाय सीमा क्षेत्र में संपत्तियों के सर्वेक्षण, पुनरीक्षण एवं कर वसूली से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। कुल मिलाकर सड़क, नाली, सीवर, पेयजल एवं नगर सौंदर्यीकरण से जुड़े लगभग 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने कहा कि स्वीकृत योजनाएं नगर के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें