होली पर्व को देखते हुए क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जयसिंहपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर
आगामी त्योहार पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जयसिंहपुर पुलिस द्वारा कस्बा जयसिंहपुर बाजार में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों से होकर निकाला गया।
इस दौरान पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की कि होली एवं के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना है।
इस अवसर पर थाना जयसिंहपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा मिस्र सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।





















