Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरवा राजा विद्यालय में सांस्कृतिक रंगों और विज्ञान की चमक से सजा

Author Image
Written by
Bureau Report

बरवा राजा विद्यालय में सांस्कृतिक रंगों और विज्ञान की चमक से सजा
वार्षिकोत्सव
— मुख्य अतिथि ने पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित,गोपनीय शिकायत पेटिका स्थापित करने का दिया सुझाव

Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया

Advertisement Box

मिठौरा क्षेत्र स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। “प्रतिभा का उत्सव, संस्कृति का संगम” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बरवा राजा एवं सुजीत कुमार चौहान, प्रवक्ता डायट मिठौरा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मी प्रसाद ने मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इसके बाद स्वागत गीत, कजरी गीत एवं लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों में नवाचार और रचनात्मक सोच की स्पष्ट झलक दिखाई दी, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। सामाजिक सरोकारों पर आधारित “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” तथा भ्रूण हत्या विषयक नाटकों ने दर्शकों को भावुक करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया। छात्राओं द्वारा संचालित मीना मंच का मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर इसकी सराहना की।
अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने विद्यालय में गोपनीय शिकायत पेटिका स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राएं बिना नाम उजागर किए अपनी समस्याएं दर्ज कर सकेंगे और शिकायतों का समाधान मीना मंच के माध्यम से किया जाना चाहिए, जिससे विद्यालय में सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से दमक उठे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लक्ष्मी प्रसाद, शिक्षक ज्ञानेश्वर द्विवेदी, आदित्य कुमार,अमित कुमार,अजय कुमार गुप्ता, केशव प्रसाद पटेल,विजय यादव,योगेंद्र वर्मा, राम आशीष यादव, दुर्गेश कुमार यादव, गुड़िया गुप्ता, मंजू वर्मा एवं विभा द्विवेदी सहित समस्त विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी प्रसाद ने से किया।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें