Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवाओं में सेवा और नेतृत्व का संचार कर गया रासेयो विशेष शिविर का भव्य समापन

Author Image
Written by
Bureau Report

युवाओं में सेवा और नेतृत्व का संचार कर गया रासेयो विशेष शिविर का भव्य समापन
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) द्वारा आयोजित साप्ताहिक विशेष शिविर का समापन ओबरी पंचायत भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सप्ताह भर चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न आयामों को आत्मसात किया।
मुख्य अतिथि गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। यह आत्मबल, सत्यनिष्ठा और सेवा भावना को जागृत कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं को उद्यमशीलता, सहयोग और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि सेवा कार्य के दौरान अहंकार और कुंठा का त्याग आवश्यक है। निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्ची समाजसेवा कहलाता है। अध्यक्षता कर रहे उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने समयबद्धता और योजनाबद्ध जीवन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि अनुशासन से ही व्यक्ति शिखर तक पहुंच सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। अंकिता, शुभम और हर्षित ने प्रेरक गीतों की प्रस्तुति दी। शिवम जायसवाल की टीम द्वारा डिजिटल जागरूकता पर आधारित नाट्य मंचन को खूब सराहना मिली। खुशबू ने साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण रखा।
कार्यक्रम का संचालन शिवम जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें