Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जातिसूचक गालियां देकर नाबालिग से मारपीट का आरोप,बरगदवा थाना क्षेत्र में तनाव

Author Image
Written by
Bureau Report

जातिसूचक गालियां देकर नाबालिग से मारपीट का आरोप,बरगदवा थाना क्षेत्र में तनाव

पीड़िता का आरोप—सार्वजनिक चरागाह में क्रिकेट खेल रहे बेटे को यादव बिरादरी के युवकों ने पीटा
Up times samachar
नौतनवा। महराजगंज अंबिका दत्त चौबे
बरगदवा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर टोला शिकारगढ़ में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता बिमला देवी पत्नी जयप्रकाश गौतम ने अपने ही गांव के अखिलेश यादव और कलप नाथ यादव पर उनके नाबालिग बेटे दिलीप के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, दिलीप गांव की सार्वजनिक चरागाह (चारा गाह) की भूमि पर अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके बेटे को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दिलीप के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों द्वारा जानबूझकर अपमानित करने और शारीरिक हमला करने की नीयत से यह घटना अंजाम दी गई।
पीड़िता ने इस संबंध में बरगदवा बाजार थाने में तहरीर देने की बात कही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement Box

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें