कुड़वार के प्रज्ञा एकेडमी में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की हुई बैठक
जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में 27 अप्रैल की तैयारी तेज
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर संपूर्ण गौ सम्मान अभियान के तहत सोमवार को कुड़वार स्थित प्रज्ञा एकेडमी नर्सरी स्कूल में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। इसमें 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने और गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने की।उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार ने संगठन के एकजुटता पर जोर दिया। वहीं प्रबंधक व समाजसेवी दयाराम अग्रहरि (जौहरी) ने सभी सनातनियों से भागीदारी की अपील की।
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी संगठन के जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री जय शंकर दूबे के नेतृत्व जिले में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौमाता को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का काम जिले में व्यापक स्तर पर कर रही है।
आगामी 27 अप्रैल को गौ-सम्मान दिवस के रुप में मनाए जाने को लेकर प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह,महामंत्री जय शंकर दूबे के नेतृत्व में संगठन जिलाधिकारी कुमार हर्ष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण के लिए ठोस कदम उठवाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में दयाराम अग्रहरि (जौहरी),धर्मेंद्र तिवारी, तेज बहादुर सिंह, शिवानंद उपाध्याय, नितिन विश्वास,गया बख्श दूबे,उप- निरीक्षक अंबरीष पाठक,गुड्डू, नरेंद्र मौर्या प्रधान, प्रेम चंद अग्रहरि, अशोक चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















