Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मधवलिया गोसदन का डीएम , पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकाश अधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए सख्त निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

*मधवलिया गोसदन का डीएम , पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकाश अधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए सख्त निर्देश

*गोवंश की बेहतर देखभाल और आत्मनिर्भर मॉडल बनाने पर जोर
रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी,महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ मधवलिया स्थित गोसदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट खाद इकाई, गोबर गैस प्लांट तथा हरे चारे की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। गोबर गैस प्लांट की मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एई जल निगम को तत्काल मरम्मत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर भवन को ध्वस्त करने और अनुपयोगी शेड की मरम्मत कर उनमें गोवंश रखने के निर्देश भी दिए गए।
गोसदन में वर्तमान में कुल 739 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 559 नंदी और 180 गाय शामिल हैं। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर, पशु आहार और साइलेज उपलब्ध पाया गया। गोसदन परिसर में बड़े पैमाने पर बाजरा, नेपियर घास और जई की खेती कर हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एक बीमार गोवंश की जानकारी मिलने पर डीएम ने उसके बेहतर उपचार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गोसदन की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए फलदार वृक्षों के रोपण पर भी जोर दिया गया।
वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, वहीं गोबर से गोकाष्ठ भी तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इन उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मार्केट लिंकेज और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निकायों और अंत्येष्टि स्थलों पर गोकाष्ठ के उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
डीएम ने कहा कि गोसदन को आत्मनिर्भर और मॉडल के रूप में विकसित करने की पूरी संभावना है, जिसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंश को गुड़, केला और चना खिलाया। इस मौके पर डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक आर.डी. चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज़ अहमद, बीडीओ निचलौल शमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें