खड्डा क्षेत्र के करदे तिवारी टोला में आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर खाक,
यूपी टाइम्स समाचार न्यूज,
सुभाष पटेल/जिला प्रभारी/कुशीनगर,
कुशीनगर जिले के विकास खंड खड्डा अंतर्गत ग्राम पंचायत करदे में आकस्मिक आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर हुई खाक,
जिसमें किसी सामान को बचाया नहीं जा सका है, तथा गली मत यह रहा कि आज पछुआ हवा नही था जिसके कारण किसी जान माल का कोई खतरा नहीं हुआ है,
बताते चले की नंदलाल चौहान पुत्र परमा चौहान तथा मदन चौहान पुत्र परमा चौहान के घर अपरान्ह 4:00 बजे को उनके घर में आकस्मिक आग लग जाने से उनके घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया,
तथा कोई सामान बचाया नहीं जा सका,
तिवारी टोला में मदन का घर मनोज तिवारी के घर पीछे पूरब साइड में है, गली मत रही की आज पछुआ हवा न होने के कारण मनोज तिवारी का कोई नुकसान नहीं हो सका, मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई थी,
तथा मनोज तिवारी जी द्वारा फायर ब्रिगेड को भी फोन कर दिया था, समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था,
तथा आग नियंत्रण में हो गयी थी,,,




















