रात को 1:30 बजे मां बेटी अपने घर में सो रही थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों के ऊपर जलनशील पदार्थ फेंका गया,,
यूपी टाइम्स समाचार ,
सुभाष पटेल/जिला प्रभारी/कुशीनगर,
कुशीनगर जिले के नगर पंचायत रामकोला के मोरवन टोला इमिलिया में अपने घर में सो रही मां बेटी के ऊपर 9-10 अप्रैल 2026 की रात को 1:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर जलनशील पदार्थ फेके जाने से मां बेटी दोनों पूरी तरह से झुलस गई जिसमें बेटी काजल का मौत हो गई,,
तथा मां लीलावती जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है,,
बताते चलें कि रात को 1:30 बजे जब लीलावती शोरगुल करने लगी तथा चिल्लाने लगी तो घर तथा गांव वालों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गए जहां कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था, उसके बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए जहां से डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया,
सुबह लगभग 9:00 बजे के आस पास काजल की मौत हो गई,
मौत की खबर सुनने के बाद डी आई जी गोरखपुर शिवशिवप्पी चन्नप्पा भी मौके पर पहुंचकर छत पर चढ़कर मौका मोवाइना करने लगे,
उनके साथ एस पी कुशीनगर केशव कुमार भी मौजूद रहे,
तथा सी ओ खड़ा थाना प्रभारी रामकोला मय फोर्स मौके पर पहुंचकर गांव में निगरानी करने लगे की कोई अप्रिय घटना न घट सके,,
पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी गई है,
फिलहाल पुलिस ने अभिषेक पुत्र प्रभुनाथ के तहरीर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम है अभिमन्यु यादव और छोटू कुशवाहा पुलिस इनको थाने लाकर पूछताछ कर रही है,
लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि बरामदे में लड़की के पिता सोए हुए थे छत के ऊपर लड़की के दोनों भाई सोए हुए थे तथा मां बगल में सोई हुई थी तो अज्ञात व्यक्ति कैसे आकर और जलन शील पदार्थ फेंक दिया यह एक जांच का विषय बना हुआ है,
इसी कड़ी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है
रिश्ते में लड़की के चाचा लगने वाले वीरेंद्र यादव ने अधिकारियों के सामने बयान दिया कि यह घटना 9-10 अप्रैल 2026 को रात 2:00 बजे के लगभग हुआ अधिकारियों ने पूछा की किसी से दुश्मानी काजल के चाचा विरेंद्र यादव ने सीधे शब्दों में जवाब दिया की किसी से कोई दुश्मानी नहीं हैं फिलहल पुलिस अपना काम कर रही है,
तथा पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हुई है,पुलिस
गांव में गस्त कर रही है, तथा गांव में अनेक प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं,
पिछड़ा वर्ग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंचकर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की,
उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच करते हुए अपराधियों को किसी कीमत पर न बक्शे जाए तथा सख्त से सख्त सजा दिलाए जाए,
फिलहाल गांव में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई है,,,



















