Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

27 करोड़ के पुल की स्वीकृति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य अभिनंदन आज

Author Image
Written by
Bureau Report

27 करोड़ के पुल की स्वीकृति पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य अभिनंदन आज
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज। अंबिका दत्त चौबे
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा सेमरहवा में शुक्रवार को उत्साह और उल्लास का माहौल है। रोहिन नदी पर बहुप्रतीक्षित दीर्घ पुल के निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विधायक ऋषि त्रिपाठी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। विधायक आज लखनऊ से सीधे कार्यक्रम स्थल पर लगभग दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उनका स्वागत करेंगे।
यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है। सांसद चुनाव के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सेमरहवा ग्राम सभा के लोगों से वादा किया था कि यदि रोहिन नदी पर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे वोट मांगने के लिए क्षेत्र में नहीं आएंगे। ग्रामीणों ने उनके इस संकल्प और भरोसे पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया था।
अपने वादे को निभाने के लिए विधायक त्रिपाठी लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार सदन में प्रमुखता से उठाया और शासन स्तर पर लगातार पैरवी की। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। यह इलाका तीन ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। बरसात के मौसम में रोहिन नदी के उफान पर आने से आसपास के गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। इससे लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पुल की स्वीकृति मिलने से अब क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
आज आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी का अभिनंदन किया जाएगा और क्षेत्र के विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें